अखाड़ा परिषदउत्तराखंडहरिद्वार

श्रीमहंत रविन्द्रपुरी से कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लिया आशीर्वाद

मनसा देवी मंदिर पहुंचकर गणेश जोशी ने की पूजा अर्चना

श्रीमहंत रविन्द्रपुरी ने स्मृति चिन्ह और माता की चुनरी ओढ़ाकर किया सम्मानित

हरिद्वार।(संदीप शर्मा)
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने जन्मदिवस पर मां मनसा देवी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। मंदिर में उन्होंने सरकार बनाने के लिए धागा बांधा। मंदिर में पहुंचने पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने स्मृति चिन्ह और माता की चुनरी ओढ़ाकर उनका का स्वागत किया। लंबी आयु के साथ रिकॉर्ड मतों से विजयी होने का आशीर्वाद दिया।


कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि संतों के आशीर्वाद से एक बार फिर से राज्य में भाजपा का परचम लहराएगा। भाजपा राज में प्रदेश उन्नति की ओर बड़ा है जनता भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर अपना आशीर्वाद देने के लिए तैयार खड़ी है। उन्होंने बताया कि उनका आज जन्मदिन है। इसलिए वह मां मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज से आशीर्वाद लेने आये। श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने मां मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को आशीर्वाद प्रदान किया। माँ मनसा देवी पर पूजा अनुष्ठान कर अधिष्ठात्री देवी माँ माया देवी में पूजा अर्चना की। जूना अखाड़ा सचिव महेशपुरी ने उन्हें आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर भाजयुमो नेता अभिषेक गौड़, पूर्व महामंत्री विनोद मिश्रा, अंकित पारेक, सनी पंवार, मनोज मंत्री, अनुज, राम प्रसाद, रोहित शुक्ल, चिराग कुकरेजा, बबा भाटिया, सतीश सेमवाल, आशीष पंत, संजय शर्मा, दीपक, मनोज आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button