
हरिद्वार। हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर जमकर फायरिंग कर डाली। गोली लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार लक्सर के खेड़ी खुर्द गांव में दो पक्षों विवाद हो गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलियां चला दी। गोली लगने से 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।