राजनीतीहरिद्वार

कांग्रेस प्रदेश महासचिव सैकड़ों समर्थकों सहित भाजपा में शामिल


राहुल शर्मा की नेतृत्व में रविदत्त पप्पी ने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामा
हरिद्वार, 3 फरवरी। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनुसूचित मोर्चा रविदत्त पप्पी ने सैकड़ों साथियों सहित कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। बुधवार को खन्ना नगर स्थित कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कार्यालय पर उन्होंने मंत्री मदन कौशिक व भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर साथियों सहित भाजपा ज्वाईन की। मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कौशिक, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, मंडल महामंत्री तरुण नैयर, राहुल शर्मा ने रविदत्त पप्पी व उनके साथियों को भाजपा की सदस्यता प्रदान की। रविदत्त पप्पी व उनके साथियों का भाजपा में स्वागत करते हुए मुकेश कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के लोग लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक मात्र ऐसा दल है जिसमें समाज के सभी वर्गो के हितों का समान रूप से ध्यान रखा जाता है। उन्होंने कहा कि रविदत्त पप्पी के भाजपा में सम्मिलित होने से निश्चित रूप से भाजपा को ओर मजबूती मिलेगी। मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी व महामंत्री तरूण नैय्यर ने कहा कि कांग्रेस से लोगों का मोहभंग हो रहा है। आने वाले चुनाव में उत्तराखण्ड में भाजपा एक बार फिर भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पांचवी बार चुनाव जीतकर इतिहास रचेंगे। राजकुमार अरोड़ा व गौरव कौशिक ने कहा कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की विकासवादी नीतियों से प्रभावित होकर विभिन्न दलों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगातार भाजपा से जुड़ रहे हैं। मंत्री मदन कौशिक के प्रयासों से भूमिगत विद्युत लाईन व गैस पाईप लाईन जैसी योजनाओं का लाभ हरिद्वार को मिला है। जल्द ही हरिद्वार प्रदेश का सबसे स्मार्ट शहर बनेगा। रविदत्त पप्पी ने कहा कि कांग्रेस में जारी अंर्तकलह व गुटबाजी के चलते समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं मिल रहा है। इसी के चलते उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहने का निर्णय लिया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के नेतृत्व में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे। इस अवसर पर युवा मोर्चा अध्यक्ष चंद्रकांत पांड,े अनुसूचित मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनीष चैटाला, मीडिया प्रभारी विकल राठी, संगीत मदान, गौरव भारद्वाज, साजन सिंह, सुभाष सैनी, धीरेंद्र गुप्ता, गौरव कौशिक, धीरेंद्र गुप्ता, सुभाष सैनी, रीना कश्यप, गौरव वर्मा, अवनीश जिंदल सिद्धार्थ कौशिक आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button