महा कुम्भ 2021हरिद्वार

निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर बनेंगे भाजपा विधायक राठौर:देखे वीडियो

  • रविदासाचार्य सुरेश राठौर ने अखाड़े के संतों से मुलाकात की
  • संतों ने सर्वसम्मति से पास किया महामंडलेश्वर बनाने का प्रस्ताव
    हरिद्वार: ज्वालापुर सीट से भाजपा विधायक सुरेश राठौर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के महामंडलेश्वर बनेंगे। रविदासाचार्य सुरेश राठौर ने शुक्रवार को अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि और निरंजनी अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत रविन्द्र पुरी से भेंट की। जिसके बाद पंचायती अखाड़ा के संतों ने सर्वसम्मति से विधायक सुरेश राठौर को महामंडलेश्वर बनाने का प्रस्ताव पारित किया।
    पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव व अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि सुरेश राठौर को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी का महामंडलेश्वर 12 अप्रैल से पहले बना दिया जाएगा। साथ ही 12 अप्रैल के होने वाले शाही स्नान में वह अखाड़े के साथ स्नान करेंगे। वहीं श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि सुरेश राठौर ने रविदास समाज को आगे बढ़ाने के लिए बहुत कार्य किया। वह एक विद्वान व्यक्ति हैं। साथ ही रविदासाचार्य हैं। जो संत रविदास की कथा भागवत कर लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करते हैं। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी धर्म के प्रति आस्था रखने और धर्म को आगे बढ़ाने वालों को अपने अखाड़े में स्थान देता है। इस अवसर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी, श्रीमहंत दिनेश गिरि, श्रीमहंत राम रतन गिरि, श्रीमहंत ओमकार गिरि, श्रीमहंत राधे गिरि, श्रीमहंत नरेश गिरि, श्रीमहंत मनीष भारती, श्रीमहंत शिव वन, श्रीमहंत केशव पुरी, दिगंबर सुखदेव गिरि, दिगंबर बलवीर पुरी, दिगंबर राज गिरि, दिगंबर राधे श्याम पुरी, दिगंबर राकेश गिरी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button