राजनीतीहरिद्वार

अथर अंसारी बने आजाद समाज पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी


हरिद्वार। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) उत्तराखंड का अथर अंसारी को प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह और प्रदेश उपाध्यक्ष मो. अहतशाम ने अथर अंसारी के प्रदेश मीडिया प्रभारी की घोषणा करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रचार प्रसार अभियान के लिए अथर अंसारी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। अथर अंसारी ने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने के साथ ही प्रचार प्रसार कर प्रत्येक व्यक्ति तक पार्टी की नीतियां पहुंचाई जाएंगी। केंद्र और राज्य सरकार की विफलताओं से भी जनता को अवगत कराया जाएगा। ताकि जनता आने वाले चुनाव में सही व्यक्ति को चुन सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button