उत्तराखंडचुनाव 2022राजनीतीहरिद्वार

भाजपा के एक और विधायक ने लगाया भितरघात का आरोप, पार्टी ने बरती सख्ती

(संदीप शर्मा)

हरिद्वार – विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद भाजपा की अंतःकलह बाहर आ गई। मतदान खत्म होते ही लक्सर विधानसभा से भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने अपने ही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर आरोप लगा दिए। संजय गुप्ता के आरोप लगाने के बाद भितरघात का मुद्दा तूल पकड़ता गया। अब यमुनोत्री से विधायक केदार सिंह रावत ने भितरघात के आरोप लगाए है। केदारनाथ सिंह रावत ने कहा है कि चुनाव के दौरान पार्टी के कुछ लोगो ने उनके खिलाफ काम किया लेकिन फिर भी वो चुनाव जीत जाएंगे हालांकि जीत का अंतर कम जरूर होगा।

अभी तक भाजपा के इन विधायकों ने लगाए है भितरघात के आरोप –

लक्सर से भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर बसपा के प्रत्याशी को सपोर्ट करने का आरोप लगाया। काशीपुर के विधायक हरभजन चीमा ने पार्टी कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया और कहा कि चुनाव के दौरान उनके बेटे पार्टी प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा को हराने के लिए काम किया गया। चंपावत के विधायक कैलाश चन्द गहतोड़ि ने भी कुछ इसी तरह के आरोप लगाए। और अब केदार सिंह रावत ने भी खुलकर चुनाव में भितरघात की शिकायत की है।

संगठन हुआ सख्त, दी चेतावनी :-

चुनाव के बाद खुलकर भितरघात की शिकायतें सामने आने के बाद भाजपा संगठन सख्त हो गया है। क्योंकि कांग्रेस ने भितरघात को मुद्दा बनाकर भाजपा की हार तय कर दी और कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा किया। कांग्रेस के आरोपों के बाद भाजपा पदाधिकारी सख्त हो गए हैं।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री अजय कुमार ने सख्त हिदायत दी है, चुनाव में यदि किसी भी विधायक या कार्यकर्ता को कोई शिकायत है तो पार्टी फोरम पर अपनी बात रखे। खुले मंच पर या मीडिया के सामने इस तरह की बयान बाजी ठीक नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button