लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों की अस्थियां प्रवाहित


हरिद्वार।संदीप शर्मा
हरिद्वार। लखीमपुर खीरी घटना में मारे गए किसानों की अस्थियां लेकर भारतीय किसान यूनियन आज हरिद्वार पहुंची। जहां लखीमपुर में मारे गए 4 किसान और एक पत्रकार की अस्थियां हर की पैड़ी के ब्रह्मकुंड पर गंगा में प्रवाहित की गई।

पिछले दिनों लखीमपुर खीरी घटना में मारे गए किसानों की अस्थियां लेकर भारतीय किसान यूनियन आज हरिद्वार पहुंची जहां पूरे विधि विधान के साथ लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों और एक पत्रकार की अस्थियां ब्रह्मकुंड हर की पैड़ी पर विसर्जित की गई। इससे पहले भारतीय किसान यूनियन किसानों की अस्थियां लेकर वीआईपी घाट पहुंची जहां से पैदल चलकर सभी किसान ब्रह्मकुंड हर की पौड़ी पर पहुंचे। जहाँ किसानों की अस्थियां विसर्जित करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए भारतीय किसान यूनियन के गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि आज केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार हिटलर शाही कर रही है जिसे केवल देश के चार ही उद्योगपति नजर आते हैं।

किसान, बेरोजगार और अन्य छोटे व्यापारी उनको नजर नहीं आते हैं। योगी और मोदी की सरकार लगातार किसानों का दमन करती चली आ रही है उन्होंने कहा कि योगी और मोदी की सरकार लगातार किसानों का दमन करते चली आ रही है जिसका किसान समय आने पर बदला लेंगे। इस अवसर पर बोलते हुए भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विजय पाल शास्त्री ने कहा कि लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों की अस्थियां आज हरिद्वार पहुंची जहां सबसे पहले वीआईपी घाट पर मारे गए किसानों की याद में अरदास की गई जिसके बाद हर की पैड़ी ब्रह्मकुंड पर उनकी अस्थियां विसर्जित दी गई। उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार तानाशाह सरकार है और इसकी मानसिकता इस घटना के बाद से ही देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब दिया जाएगा।
बाइट:– संजय चौधरी अध्यक्ष गढ़वाल मंडल भारतीय किसान यूनियन हरिद्वार।
बाइट:– विजय पाल शास्त्री जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन हरिद्वार।