उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी

 

जनता के हितों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी राजपा–शेर सिंह राणा

हरिद्वार, 29 नवम्बर। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) के राष्ट्रीय संयोजक शेर सिंह राणा ने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में हरिद्वार जनपद की सभी 11 सीटों पर पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेगी। ऋषिकुल मैदान में आयोजित पार्टी के राष्ट्रवादी महासम्मेलन को संबोधित करते शेर सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश के मूल निवासियों, किसानों, युवाओं और गरीब वर्ग को उनके हक और अधिकार दिलाना पार्टी की प्राथमिकता है। इसके लिए पार्टी हर स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेगी। महासम्मेलन में पार्टी की और से पांच प्रमुख मांगे जारी करते हुए उन्होंने कहा कि फैक्ट्रियों में उत्तराखंड के स्थायी निवासियों को 70 प्रतिशत रोजगार देने के लिए प्रभावी कानून लागू किया जाए। खादर क्षेत्र के स्थानीय लोगों को खनन कार्यो में उचित हिस्सेदारी एवं रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएं। जिससे क्षेत्र के लोगों को उनके संसाधनों का लाभ मिल सके। किसानों की अ आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए खेती के लिए बिजली मु्फ्त दी जाए। सरकार गन्ना मूल्य मिलों में गन्ना पहुंचने के बाद घोषित करती है। जिससे किसानों को उचित मूल्य नहीें मिल पाता है। इसलिए शुगर मिलों का संचालन शुरू होने से पूर्व गन्ना मूल्य घोषित किया जाए। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के सात विस्थापित गांवों के निवासियों को भूमिधरी का अधिकार शीघ्र प्रदान किया जाए। जिससे उन्हें स्थायी रूप से भूमि संबंधी अधिकार और सामाजिक सुरक्षा मिल सके। राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्यपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि विधानसभा चुनाव में जन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा और पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाला पंचायत चुनाव भी पार्टी पूरी ताकत से लड़ेगी। सम्मेलन में युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रामनिवास सिंह राणा, जिला अध्यक्ष विपिन चौहान, जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार, मंगल सिंह, महिला मोर्चा की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पूनम चौधरी, ललित आजाद, संजय, नितीश, पुष्कर, जिला पंचायत सदस्य रविपाल सैनी, राजबीर गुज्जर, जयकुमार, सतीश, सोमपाल, जोगेंद्र सिंह राणा, रिंकू, राजन, रविंद्र राणा, विकास, अशोक चौधरी, अर्जुन सिंह, विनय पांडे, जितेंद्र राजपूत, विकास, परशुराम, विवेक, उमेश सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button