हरिद्वारअखाड़ा परिषदउत्तराखंडराजनीती

अमित शाह के जन्मदिन पर श्रीमहंत डॉ रविंद्र पुरी ने दी शुभकामनाएं, मां मंशा देवी से की उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना

देश की आंतरिक सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्र की एकता-अखंडता को मजबूत बनाने में उनके प्रयास प्रेरणादायी : श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी

 

हरिद्वार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने मां मंशा देवी से अमित शाह के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि देश की आंतरिक सुरक्षा, सुशासन और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को सशक्त बनाने के लिए उनके प्रयास निरंतर सफल हों।

श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और कर्तव्यनिष्ठा के साथ देशहित में किए जाने वाले कार्य प्रेरणा देने वाले हैं। देश की सुरक्षा, विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर प्रयास करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कामना की कि अमित शाह इसी ऊर्जा, उत्साह और संकल्प के साथ राष्ट्र की प्रगति में अपना योगदान देते रहें।

उन्होंने कहा कि मां मंशा देवी और समस्त देवी-देवताओं की कृपा से अमित शाह का जीवन सुखमय एवं मंगलमय रहे। राष्ट्रहित में उनके सभी संकल्प सफल हों और भारत माता की सेवा के उनके प्रयास निरंतर आगे बढ़ते रहें। साथ ही देश शांति, समृद्धि और विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे।

श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button