उत्तराखंडहरिद्वार

कांवड़ मेले के दौरान 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

ऑनलाइन होगी पढ़ाई, डीएम मयूर दीक्षित ने जारी किए आदेश

हरिद्वार। श्रावण कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, प्राविधिक एवं तकनीकी संस्थानों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक शैक्षणिक अवकाश घोषित किया है।

जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कांवड़ मेले की चरम अवधि में प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन और कई मार्गों के बंद रहने से छात्र-छात्राओं के विद्यालय आने-जाने में कठिनाई हो सकती है। उनकी सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

हालांकि अवकाश के दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों को ऑनलाइन शिक्षण कार्य संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे शैक्षणिक गतिविधियां नियमित रूप से जारी रहेंगी।

डीएम मयूर दीक्षित ने सभी संबंधित विभागों, विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान यातायात व्यवस्था, जनसुरक्षा और विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button