हरिद्वारउत्तराखंड

किसानों की समस्याओं पर मंथन, फसलों का उचित मूल्य दिलाने की उठी मांग

 

हरिद्वार। अलकनंदा घाट पर नव भारतीय किसान संगठन के तीन दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन एवं चिंतन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। अधिवेशन में देशभर से आए किसान प्रतिनिधि किसानों की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर विचार-विमर्श कर रहे हैं।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला ने कहा कि देश का किसान लगातार आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, जबकि पूंजीपति और उद्योगपति अधिक समृद्ध होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों से उनकी फसलें कम कीमत पर खरीदी जाती हैं और बाद में उन्हीं उत्पादों को बाजार में ऊंचे दामों पर बेचा जाता है। उन्होंने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने की मांग की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शुक्ला ने कहा कि किसान गर्मी, सर्दी और बरसात जैसे कठिन मौसम में दिन-रात मेहनत करता है, इसलिए उसकी मेहनत का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने स्मार्ट मीटर योजना का विरोध करते हुए कहा कि इससे किसानों की परेशानियां बढ़ रही हैं और सरकार को इस योजना पर पुनर्विचार कर इसे बंद करना चाहिए। साथ ही उन्होंने डीजल और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की बढ़ती कीमतों को किसानों के लिए चिंता का विषय बताते हुए राहत देने की मांग की।

अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुखदेव पाल, प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश शिव शंकर मिश्रा, प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश जमील लाइन, प्रदेश अध्यक्ष कमला देवी, जिलाध्यक्ष मंगेश राणा, जिला प्रभारी अमन कश्यप, युवा जिलाध्यक्ष टिंकू राणा, जिला उपाध्यक्ष मुकर्रम अली, सूर्यमणि शुक्ला, अवधेश प्रजापति, ज्ञान प्रसाद साहू, रामेश्वर, रवींद्र कुमार, संदीप, दीपक कुमार, विनोद मिश्रा, मोनी सिंह, मनमोहन सिंह, रामकुमार, निशु कश्यप, जितेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button