हरिद्वारउत्तराखंड

एसएमजेएन कॉलेज में मनायी गई इको फ्रेंडली होली,श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने दिया आशीर्वाद

होली पर्व देश की परंपराओं मे विशेष स्थान रखता है:-श्रीमहंत डॉ रविंद्रपुरी महाराज 

हरिद्वार/ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व एसएमजेएन डिग्री कॉलेज के चेयरमैन श्रीमहंत डॉ रविन्द्र पुरी महाराज के संयोजन में होली का पर्व इको फ्रेंडली उत्सव के रुप में पत्रकारों और कॉलेज स्टाफ के संग मनाया गया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार रजनीकांत शुक्ला ने होली पर्व की कथा और कहानियां सुनाई। पत्रकार संजय आर्य ने होली पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश वालिया ने गीत सुनाकर सभी को रोमांचित कर दिया। इस दौरान चेयरमैन श्रीमहंत डॉ.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि हमारे देश में परंपराए विशेष स्थान रखती हैं। होली पर्व खुशियां बांटने का पर्व है, पर्यावरण का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। केमिकल युक्त रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्यता पर चलकर ही खबरों को समाज के सामने लाएं। राष्ट्र निर्माण में पत्रकारों को निर्णायक भूमिका निभानी होगी। ईमानदारी कर्तव्यनिष्ठा से ही पहचान मिलती है। उन्होंने जल्द ही कॉलेज में पत्रकारिता पाठ्यक्रम को प्रारंभ करने का आह्वान किया। जिसमें पत्रकारों को निशुल्क पत्रकारिता क्षेत्र की शिक्षा प्रदान की जाएगी।

प्राचार्य सुनील कुमार बत्रा ने होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि इको फ्रेंडली उत्सव मनाना चाहिए। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण संवर्धन में सभी की सहभागिता जरूरी है। कॉलेज के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी महाराज शिक्षा के क्षेत्र में भी अनुकरणीय योगदान प्रदान कर रहे हैं। कॉलेज से शिक्षा ग्रहण कर छात्र-छात्राएं देश के शीर्ष पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। पत्रकारिता कोर्स प्रारंभ होने से अच्छे पत्रकार समाज को नई दिशा देंगे। उन्होंने कहा कि उक्त कोर्स में स्थानीय पत्रकारों की भी मदद ली।जाएगी।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button