उत्तराखंडहरिद्वार

स्वतंत्र पुरी आश्रम में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह

उत्तरी हरिद्वार स्थित स्वतंत्र पुरी आश्रम में हरिद्वार धर्मशाला प्रबंधक सेवा समिति (पंजीकृत) द्वारा होली मिलन समारोह बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, संत-महंतों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर श्री राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने सभी श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भक्ति संगीत और फूलों की होली ने वातावरण को भक्तिमय और रंगों से सराबोर कर दिया।समिति के अध्यक्ष महंत भीमसेन, महामंत्री मनोज बिष्ट और कोषाध्यक्ष सोनू शर्मा ने सभी अतिथियों का पटका और माला पहनाकर स्वागत किया।

जूना अखाड़ा के श्रीमहंत केदार पुरी महाराज ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देने वाला पर्व है। उन्होंने समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की जीवंतता, प्रेम और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमें भेदभाव भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और समाज में एकता व भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों की तरह हमारे जीवन में भी सकारात्मकता, ऊर्जा और उल्लास बना रहना चाहिए।नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं।

मेयर किरण जैसल ने कहा कि होली का पर्व हमें भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के साथ प्रेमपूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण होली मनाने की शुभकामनाएं दीं।

अध्यक्ष महंत भीमसेन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समिति सदैव समाज सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है।महामंत्री मनोज बिष्ट और कोषाध्यक्ष सोनू शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और भविष्य में भी समिति इसी प्रकार जनहित के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।उपाध्यक्ष राजकुमार द्विवेदी और राजेश सूद ने भी सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में श्रीमहंत अन्नपूर्णा पुरी,श्रीमहंत महेश पुरी,दर्जाधारी ओम प्रकाश जमदग्नि,डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान,सुनील सैनी ,भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता राजीव भट्ट,पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप गोयल,पार्षद आकाश भाटी,महावीर वशिष्ठ,अनिल वशिष्ठ,,सुमित चौधरी,पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी,विदित शर्मा,कन्हैया खेवड़िया,दिनेश शर्मा,महेशानंद,सुनील तिवारी,राजवीर शर्मा, कांता हरिमान,डॉक्टर हर्षवर्धन जैन,गुरबचन,विकास कुमार, करण सिंह,हरीश सिंह,महेश भट्ट,राजेश कुमार,सक्षम शर्मा,देव शर्मा आदि मौजूद रहे।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button