धामी के रूप में प्रदेश को मिला युवा और कर्मठ मुख्यमंत्री: श्रीमहंत रविंद्र पुरी


: रुके हुए विकास कार्यों को फिर मिलेगी गति, धर्मनगरी का भी होगा चहुमुखी विकास
(लक्ष्य हरिद्वार ब्यूरो)
हरिद्वार: दोबारा उत्तराखंड की कमान मिलने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के नेतृत्व में ही भाजपा ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए प्रचंड बहुमत हासिल किया है।
श्रीमहंत ने कहा कि 12वें मुख्यमंत्री के रूप में उत्तराखंड को एक बार फिर युवा, कर्मठ और निष्ठावान मुख्यमंत्री की प्राप्ति हुई है। निसंदेह धामी रुके हुए कार्यों को पूरा करेंगे। देवभूमि उत्तराखंड में विकास की गंगा बहने पर धर्मनगरी का भी चहुंमुखी विकास होगा। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि भाजपा हाईकमान ने बहुत सोच-विचार कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नाम पर फैसला लिया है। निसंदेह पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड को विकास और प्रगति के मार्ग पर ले जाते हुए नई बुलंदियों को प्राप्त करेंगे मां गंगा और मां मनसा देवी का आशीर्वाद सदैव ही उनके साथ रहेगा।