अखाड़ा परिषदउत्तराखंडहरिद्वार

लता मंगेशकर का निधन अपूर्णीय क्षति: श्रीमहंत रविन्द्र पुरी

(राजीव गुप्ता)

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने लता मंगेशकर के निधन पर जताया दुख, श्रद्धांजलि अर्पित की

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने अपनी सुरीली आवाज से देश-दुनिया पर दशकों तक राज करने वाली लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने अपनी संवदेनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि लता मंगेशकर अपनी आवाज लाखों करोड़ों दिलों पर राज करती थी। उनका निधन अपूर्णीय क्षति है। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने बताया कि ‘भारत रत्‍न’ से सम्‍मानित गायिका ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली। वह 92 वर्ष की थीं। ‘भारत की नाइटिंगेल’ के नाम से दुनियाभर में मशहूर लता मंगेशकर ने करीब पांच दशक तक हिंदी सिनेमा में फीमेल प्‍लेबैक सिंगिंग में एकछत्र राज किया। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि लता संगीत के माध्यम से हमेशा जीवित रहेंगी। उनकी आवाज हमारे लोगों के दिलों में दौड़ती रहेगी।

lakshyaharidwar

Lakshya Haridwar Pallavi Genral Store, Gali No -3 Birla Farm, haripur klan, Dehradun 9411111512

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button